कोरोना वायरस को खत्म करने चीन पहुंची राखी सावत, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावत भले ही फिल्म से दुरी बनाई हुई हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं. एक बार फिर से राखी सावत अपने वीडियो को लेकर सोशल मीडिया के सुर्ख़ियो में छाई हुई हैं. हाल ही में राखी सावत ने एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमे वो बता रही हैं कि वो चीन जा रही है कोरोना वायरस को ख़त्म करने, वहीं उन्होंने उस वीडियो में यह दवा भी किया हैं की वो चीन से कोरोना वायरस को ख़त्म करके ही आएंगी।

राखी सावंत ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, चीन जा रही हूं, कोरोना वायरस को खत्म करने… उनके इस वीडियो के अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. वीडियो में देक्ल्ह जा रहा हैं की राखी सावंत फ्लाइट के अंदर बैठी हैं और अंदर बैठ कर वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं. वो कहती हैं, मैं अभी फ्लाइट में हूं और चीन जा रही हूं. कोरोना वायरस को मारने के लिए मेरे साथ बहुत सारे सिपाही भी हैं. मैं वायरस को मार के ही वापस आउंगी. अब कोई बीमार नहीं होगा. मोदी जी मैं चीन जा रही हूं. दुआ करना कि मैं सही सलामत वापिस आऊं. साथ ही वो कहती हैं, मैंने नासा से इसको मारने के लिए स्पेशल दवाई मंगाई है.

View this post on Instagram

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on Feb 2, 2020 at 3:13am PST

प्लेन से उतरने के बाद वो एयरपोर्ट के बाहर जाती हैं, जहां कई लोग मुंह में मास्क पहने दिखाई देते हैं. फिर वो कहती हैं, दोस्तों चीन पहुंच चुकी हूं मैं, चाइनीज कैप में मैं भी बिलकुल चीनी लग रही हूं. चीनी मीनी चाउ-चाउ, वायरस को खाऊं-खाऊं… राखी सावंत ने लाल रंग की आउटफिट पहनी हुई है और उन्होंने मंगलसूत्र भी पहना हुआ है. बता दे कि राखी सावत की शादी 2019 में हुई हैं लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया हैं कि राखी सावत के पति कौन हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *