Malaysia Masters: साइना-सिंधु पहुंची क्वार्टर फाइनल में, समीर हुए बाहर

भारत की दो स्टार शटलर सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने गुरुवार को मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पुरुष खिलाड़ी समीर वर्मा हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

दक्षिण कोरिया की एन से यंग को सायना ने 25-23, 21-12 से मात दी। 39 मिनट तक चले इस मैच में सायना को पहले गेम में तो कड़ी मेहनत करनी पड़ी। लेकिन दूसरे गेम में वह आसानी से जीत दर्ज करने में सफल रहीं। वहीं दूसरी तरफ विश्व चैंपियन सिंधु ने जापान की आया ओहोरी को 21-10, 21-15 से हरा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है।

बता दें कि पुरुष एकल वर्ग में समीर का सफर दूसरे दौर में खत्म हो गया। समीर को मलेशिया के ली जिल जिया ने 21-19, 22-20 से हराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *