क्रिकेट का वह डॉन जिसने आज ही के दिन किया था अपना डेब्यू, दर्ज है कई रिकॉर्ड

30 नवंबर 1928 यानि आज के ही दिन सर डॉन ब्रैडमैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकट में पदार्पण किया था। डॉन के लिए वह डेब्यू टेस्ट तो यादगार नहीं रहा, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्बेन में खेले गए उस टेस्ट के दौरान कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए। बता दें कि डॉन ने 20 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा था। सबसे गौर करने की बात यह है कि उनके साथ डेब्यू कर रहे ब्रेट आइरनमॉन्गर 46 साल के थे। आइरनमॉन्गर उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट पदार्पण करने वाले सबसे बजुर्ग खिलाड़ी थे।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सातवें नंबर पर उतरे डॉन ने पहली पारी में 18 रन बनाए। जबकि दूसरी पारी में छठे नंबर पर 1 रन ही बना पाए। हालांकि ब्रैडमैन ने इसके बाद मेलबर्न टेस्ट में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए 79 और 112 रनों की पारियां खेलीं। इंग्लैंड ने उस ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दी थी। अंग्रेजों ने वह मैच 675 रनों से जीता। दिलचस्प है कि टेस्ट मैच में सर्वाधिक रनों की जीत के मामले में आज भी यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 1934 में इंग्लैंड को 562 रनों से हराया, लेकिन 675 रनों का आंकड़ा आज भी उससे दूर है।

ICC (@ICC) November 30, 2019

52 टेस्ट में 99.94 की औसत से ब्रैडमैन ने 6996 रन बनाए। आखिरी टेस्ट पारी में अपने करियर एवरेज को 100 तक ले जाने के लिए ब्रैडमैन को सिर्फ चार रन की जरूरत थी। इंग्लैंड के विरुद्ध उस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज महज दो गेंदे ही खेल पाए। उन्हें एरिक होलीज ने बोल्ड किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *