महाराष्ट्र: कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर के लिए चुना नाना पटोले का नाम

महाराष्ट्र:उद्धव ठाकरे सरकार को आज विधानसभा में विश्वासमत हासिल करना है. लेकिन उससे पहले कांग्रेस ने स्पीकर के नाम का ऐलान कर दिया है. बालासाहेब थोराट के मुताबिक, सोनिया गांधी ने स्पीकर पद के लिए नाना पटोले का नाम फाइनल किया है.

उद्धव सरकार ने शनिवार को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है. इस दौरान शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की गठबंधन वाली सरकार अपना बहुमत साबित करेगी.

बता दें कि बीजेपी नेता चंद्रकांत पाटिल ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नई सरकार विधानसभा के नियम तोड़ रही है. पहले विधनासभा स्पीकर का चुनाव होना चाहिए, फिर विश्वास मत हासिल करना होता है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भी किसी विधायक को होटल से नहीं जाने दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *