बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस लम्बे समय से एक दूसरे से दूर थे. लेकिन अब वापिस से एक साथ आ गए है. भारत में फ़िल्म द वाइट टाइगर की शूटिंग पूरी करने के बाद अब प्रियंका अपने घर अमेरिका वापिस लौट गई है.
प्रिंयका और निक ने डिनर करने के बाद जमकर मस्ती की. दोनों ने कुछ बूमरैंग वीडियोज बनाए और भी साथ में बहुत मजे किए. प्रियंका और निक ने अलग-अलग फिल्टर्स का इस्तेमाल करते हुए साथ में कई सारे वीडियो बनाए हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में दोनों गुड फूड कहते नजर आ रहे हैं. तो दूसरे में पीछे मां तो देखकर हाय मॉम कहते दिख रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 1 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे. दोनों ने पिछले साल इसी दिन जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में काफी रॉयल अंदाज में शादी की थी. ये शादी कई कारणों के चलते चर्चा का विषय रही थी. इस शादी में प्रियंका ने दुनिया का अब तक का सबसे लंबे वेल पहना था जिसकी तस्वीरें काफी पसंद की गईं.
View this post on Instagram