Cricket: शर्मनाक हार के बाद भारत को भारी नुकसान, WTC प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा अफ्रीका

WTC Point Table: भारत और दक्षिण अफ्रीका (Ind vs SA) के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में पहले मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद भारत को प्वाइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।

सेंचुरियन टेस्ट में एक पारी और 32 रन से हारने के बाद रोहित एंड कंपनी टेबल में टॉप फाइव से बाहर हो गई। साउथ अफ्रीका ने नंबर एक की पोजिशन पर कब्जा जमा लिया। ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीरीज गंवाने के बाद बावजूद पाकिस्तान टीम की पोजिशन नहीं बदली है।   

एक पायदान नीचे खिसका भारत

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की प्वाइंट्स टेबल में रोहित ब्रिगेड अब एक पायदान नीचे खिसक गई। सीरीज के आगाज से पहले पांचवें नंबर पर मौजूद टीम इंडिया अब छठे पायदान पर आ गई है। पहले टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। दूसरी इनिंग में भारत की पूरी टीम महज 131 रन बनाकर सिमट गई थी।  

नंबर एक पर पहुंचा अफ्रीका

पहला टेस्ट जीतने के बाद सबसे ज्यादा फायदा दक्षिण अफ्रीका को हुआ है। सेंचुरियन टेस्ट जीतने के बाद अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका की ओर से बल्लेबाजी में डीन एल्गर ने 185 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा और नांद्रे बर्गर ने जमकर कहर बरपाया था।

read also: Haryana: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को नए साल पर केन्द्र का उपहार, विधायक ने जताया आभार

दूसरी ओर, मेलबर्न टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तान की पोजिशन डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में नहीं बदली है। पाकिस्तान अभी भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है। रोमांच से भरपूर इस मैच में कंगारू टीम ने पाकिस्तान को 79 रन से हरा दिया। इस हार के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज भी गंवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *