UP: राम मंदिर उद्घाटन से पहले राम नगरी में बड़ा बदलाव, अब स्टेशन को कहिए ‘अयोध्या धाम’

Ayodhya Dham: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर उद्घाटन से पहले बदलाव देखने को मिला है। अब रामनगरी के स्टेशन को अयोध्या नहीं बल्कि अयोध्या धाम से जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले अयोध्या में सीएम योगी ने निरीक्षण के दौरान यह इच्छा जताई थी। जिसके आदेश बुधवार देर शाम जारी कर दिए हैं।

रेलवे विभाग की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है और इसको लेकर राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। बता दें कि, 22 जनवरी को रामनगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें लाखों की संख्या में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। इस कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारियां जौरों से की जा रही है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी मौजूद रहेंगे।

30 दिसंबर को होगा उद्घाटन

बता दें कि, अयोध्या रेलवे स्टेशन को त्रेता युग को प्रदर्शित करने वाले स्थल के तौर पर तैयार किया गया है। इस स्टेशन से राम मंदिर करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हैं। इस स्टेशन की 50 हजार यात्रियों की क्षमता है। इस स्टेशन को देखने के बाद आपको भव्य मंदिर का अहसास होने लगेगा। 30 दिसंबर को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

स्टेशन पर कई सुविधा मौजूद

इस स्टेशन को बड़ी आधुनिकता के तौर पर तैयार किया गया है। यहां पर यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा मिलेगी। स्टेशन पर लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां मौजूद है। इसके अलावा सुविधा के कई और इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए भी कई सुविधा मौजूद है।

read also: Haryana: कांग्रेस अध्यक्ष पर मंत्री रणजीत चौटाला का पलटवार, बोले- कांग्रेस को बड़ा नुकसान होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *