WFI: विनेश फोगाट का बड़ा फैसला, पीएम को पत्र लिखकर लौटाया मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड

Vinesh Phogat: भारतीय कुश्ती संघ का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ को रद्द भी कर दिया लेकिन इसके बाद पहलवानों की नाराजगी बृजभूषण सिंह शरण के खिलाफ जारी है। इस बीच महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने अवॉर्ड वापस करने का फैसला लिया है।

विनेश फोगाट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर खेल रत्न लौटा दिया है। फोगाट ने चिट्ठी में लिखा कि मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड वापस कर रही हूं। माननीय प्रधानमंत्री जी, साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी है और बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री लौटा दिया है।

हमें मजबूर किया गया- फोगाट

देश के लिए ओलंपिक पदक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को यह सब करने के लिए किस लिए मजबूर होना पड़ा, यह सब सारे देश को पता है और आप तो देश के मुखिया हैं। आप तक भी यह मामला पहुंचा होगा। प्रधानमंत्री जी, मैं आपके घर की बेटी विनेश फोगाट हूं और पिछले एक साल से जिस हाल में हूं यह बताने के लिए आपको यह पत्र लिख रही हूं।

read also: Cricket: आईपीएल 2024 से बैन हुए यह तीन स्टार खिलाड़ी, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

उन्होंने आगे लिखा कि मुझे साल याद है 2016 जब साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक जीतकर आई थी तो आपकी सरकार ने उन्हें “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” की ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। जब इसकी घोषणा हुई तो देश की हम सारी महिला खिलाड़ी खुश थीं और एक दूसरे को बधाई के संदेश भेज रही थीं।

आज जब साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ी तबसे मुझे वह साल 2016 बार-बार याद आ रहा है। क्या हम महिला खिलाड़ी सरकार के विज्ञापनों पर छपने के लिए ही बनी हैं। हमें उन विज्ञापनों पर छपने में कोई एतराज़ नहीं है, क्योंकि उसमें लिखे नारे से ऐसा लगता है कि आपकी सरकार बेटियों के उत्थान के लिए गंभीर होकर काम करना चाहती है।

मेडल जीतने का सपना अधूरा- विनेश फोगाट

विनेश फोगाट ने लिखा कि मैंने ओलंपिक में मेडल जीतने का सपना देखा था, लेकिन अब यह सपना भी धुंधला पड़ता जा रहा है। बस यही दुआ करूंगी कि आने वाली महिला खिलाड़ियों का यह सपना ज़रूर पूरा हो। पर हमारी ज़िंदगियां फैंसी विज्ञापनों जैसी बिल्कुल नहीं है। कुश्ती की महिला पहलवानों ने पिछले कुछ सालों में जो कुछ भोगा है उससे समझ आता ही होगा कि हम कितना घुट-घुट कर जी रही हैं।

read also: Delhi: ‘एमवी कैम प्लूटो’ पर हुए हमले को लेकर राजनाथ सिंह दहाड़, ‘पाताल से खोजकर लाएंगे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *