Corona JN.1 Crisis: देश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक से मुश्किलें बढ़ रही है। कोविड के नए वैरिएंट JN.1 से कर्नाटक में तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं केरल में एक बार फिर से कोरोना बम फूट पड़ा। केरल में कोरोना के 115 नए केस दर्ज किए गए।
कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा विभाग के मुताबित, प्रदेश में जेएन.1 वैरिएंट के कुल 34 मामलों को दर्ज किया गया है। इनमें से 20 मामले बेंगलुरु में, चार मामले मैसूरु में, तीन मामले मांड्या में और एक-एक मामला रामनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, कोडागु और चामराजा नगरा से सामने आया है। नए JN.1 वैरिएंट के चलते इन मरीजों में तीन लोगों की मौत भी हुई।
केरल में फूटा कोरोना बम
अगर केरल प्रदेश की बात करें तो बीते 24 घंटों में 115 नए कोविड-19 वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोविड के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,749 हो गई। हालांकि पिछले 24 घंटों में राज्य में वायरस से किसी की मौत की सूचना नहीं मिली।
read also: Haryana: सुशासन दिवस पर सरकार की मनोहर सौगात, आंगनवाड़ी वर्कर्स को स्मार्टफोन वितरित
जानकारी के लिए बता दें कि, JN.1 सब-वैरिएंट की पहली बार पहचान अगस्त में की गई थी। यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट BA.2.86 से बना है। साल 2022 की शुरुआत में BA. 2.86 ही कोरोना के मामलों में वृद्धि का कारण था। BA.2.86 व्यापक रूप से नहीं फैला था, लेकिन इसने विशेषज्ञों को चिंतित कर दिया था क्योंकि BA.2.86 के स्पाइक प्रोटीन पर अतिरिक्त म्यूटेशन हुए थे और उसी तरह JN.1 के स्पाइक प्रोटीन में भी एक अतिरिक्त म्यूटेशन है।
मजबूत इम्यूनिटी वाले हो जाएंगे संक्रमित
कोरोना के नए सब वैरिएंट को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि विश्वस्तर पर मामलों में बढ़ोतरी से पता चलता है कि जेएन.1- एक ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है जो मजबूत इम्यूनिटी वालों को भी आसानी से संक्रमित कर सकता है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने इसे यूएस में सबसे तेजी से बढ़ने वाला वैरिएंट बताया दिया है।
read also: Jammu Kashmir: तीन नागरिकों की मौत का मामला, ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी पर एक्शन