यूँ तो दुनिया भर में कई हॉन्टेड हाउस मौजूद है जो कि आपको दर का अनुभव करा सकते है, पर ये हॉन्टेड हाउस कुछ ज़ादा ही खौफनाक है। इस हॉन्टेड हाउस का नाम मेक में मेनर है। यह हाउस टेनिसी के समरटाउन में स्थित है। मेक मी मैनर के मालिक ने यहाँ 10 घंटे बिताने वाले शख्स को 14 लाख का इनाम देने का दावा किया है, पर साथ ही में उनका कहना है कि ये नामुमकिन है की कोई शख्स वहां 10 घंटे बिता सके क्योकि हॉन्टेड हाउस के अंदर मौजूद कलाकार इतने खतरनाक दिखते है कि वह रह पाना मुमकिन ही नहीं है।
मेक मी मैनर के अंदर प्रवेश करने के लिए कुछ शर्ते भी रखी गयी है जिसके अनुसार प्रवेश करनी के लिए व्यक्ति को कम से काम 21 वर्ष का होना जरुरी है। उसे अपना मेडिकल सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होगा जिससे उसके स्वस्थ्य होने का सबूत होगा। अंदर जाने के लिए आपको कुल 40 पेज के करार पर हस्ताक्षर करना होगा, जिसके बाद आपको तरह-तरह के खतरनाक लोगों और आवाजों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। हालांकि अंदर प्रवेश करने से पहले आपको अंदर के माहौल के बारे में जानकारी भी दी जाती है।