उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा पार्टी के संरक्षक से मुलाकात की. योगी ने दिवाली के मौके पर मुलायम यादव को बधाई दी. इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजुद रहे.
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की व उनका कुशलक्षेम पूछा।
मुख्यमंत्री जी ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं एवं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना भी की। pic.twitter.com/hk661cvgFQ
Yogi Adityanath Office (@myogioffice) October 30, 2019
राज्य के पूर्व मंत्री और मुलायम के भाई शिवपाल यादव भी मौजूद थे. यूपी सीएम ने इस दौरान मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल भी जाना और दिवाली की शुभकामनाएं दीं.
गौरजलब है कि चुनाव के दौरन दोनो पार्टियों के बीच तख्ली की खबरे आती रहती थी लेकिन दोनो पार्टियों के इस शिष्टाचार भरी मुलाकात चर्चा का विषय बन रही है.