जबसे महाराष्ट्र में चुनावी नतीजे आए है तबसे सीएम पद के लिए उठापटक जारी है.इसी बीच आज बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.
बुधवार को महाराष्ट्र विधान भवन में बीजेपी के विधायक दल की बैठक हुई, इस बैठक में महाराष्ट्र भाजपा के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वमत से पारित किया गया.
भाजपा के नेता चुने जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि वह पीएम मोदी और अमित शाह का शुक्रिया अदा करते हैं. 2014 और 2019 में हमने फ्रंटफुट पर चुनाव लड़ा और जीता भी. इसके साथ उन्होंने कहा कि पार्टी शिवसेना के साथ मिलकर ही सरकार बनाएगी. शिवसेना की कुछ डिमांड है जो जल्द ही सुलझा ली जाएगी.
फडणवीस ने अपने भाषण में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का भी शुक्रिया अदा किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार हमने कुछ निर्दलीयों का भी समर्थन लिया है.
बता दें कि इस बैठक में सभी विधायक भगवा पगड़ी में नजर आये. केंद्रीय आलाकमान की ओर से नरेंद्र सिंह तोमर, अविनाश राय खन्ना को पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो विधायक दल की बैठक में मौजूद रहे.
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के बाद से ही शिवसेना और बीजेपी में सीएम पद के लिए खींचतान मची हुई है. शिवसेना अपने 50-50 फोर्मुले पर अड़ी हुई है.