मयंक- कोहली का बल्ला गरजा, पहले दिन का खेल खत्म

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार से पुणे में शुरू हुआ। खराब रोशनी की वजह से पांच ओवर पहले ही दिन का खेल खत्म कर दिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। विराट कोहली (63) और अजिंक्य रहाणे (18) रन बनाकर नाबाद लौटे।

बता दें कि मयंक अग्रवाल ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक लगाया। यह मयंक के टेस्ट करियर का दूसरा शतक था। मयंक अग्रवाल ने 108 रनों की पारी खेली, इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए। मयंक अग्रवाल भारत में अपना दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। मयंक अग्रवाल ने विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी शतक लगाया था जो उनका पहला टेस्ट शतक था जिसे वो दोहरे में तब्दील करने में सफल रहे थे, तब मयंक ने 215 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 23 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

वहीं भारत की ओर से पहले दिन के हीरो मयंक अग्रवाल रहे। मयंक ने 108 रन की शतकीय पारी खेली, इसी के साथ वह लगातार दो सैकड़ा जमाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे ओपनर बन गए। आज टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *