सीरिया से अमेरिकी सेना के हटते ही तुर्की ने बम बरसाना शुरू कर दिया है। तुर्की कुर्दिश लड़ाकों को निशाना बना रहा है जिसके बाद भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गयी है।
अमेरिका ने तुर्की से अपनी सेना हटा ली है। बुधवार को तुर्की ने अमेरिकी सेना के हटते ही सीरिया पर बम बरसाने शुरू कर दिए। इस हमले में सात नागरिकों की मौत हो गई। तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एद्रोगन ने ट्विटर पर हमले की घोषणा की थी। उन्होंने इसे ऑपरेशन पीस स्प्रिंग करार दिया था। जिसके बाद से भारत के विदेश मंत्रालय से भारी चिंता जताई जा रही है। गुरुवार को विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत अपील करता है कि तुर्की सीरिया से हमदर्दी दिखाए। जिस भी तरह का मामला है, उसे बातचीत कर सुलझाने की कोशिस करे। सीरिया में तुर्की द्वारा बमबारी किया जाना काफी चिंता जनक विषय है
साथ ही कहा कि तुर्की का एक्शन सीरिया और आसपास के क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर कर सकता है। साथ ही साथ मानवता और स्थानीय नागरिकों के लिए भी काफी चिंता का विषय है।