उत्तरप्रदेश में नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटीजन्स लागू करने पर काम मंगलवार यानी आज से शुरू हो जाएगा। उत्तरप्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक को चिन्हित करने का अभियान शुरू कर दिया गया है. मंगलवार को सभी जिलों के पुलिस कप्तानों, आईजी, डीआईजी रेंज व एडीजी जोन को पत्र भेजकर इस पर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए है.
जानकारी के मुताबिक, एनआरसी का वह ड्राफ्ट जो डीजीपी मुख्यालय द्वारा तैयार किया गया है, उसे शहर के बाहर हर जगहों पर जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सड़क किनारे बसी नई बस्तियों में यह अभियान चलाया जाए. बस्तियों में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी. इन बस्तियों में ज्यादातर बांग्लादेशियों के रहने का अनुमान है.
इतना ही नहीं अगर कोई उस दौरान अगर अपना अन्य जिले या राज्य का बताता है तो उसका डाटा नोट करके पूरी तरीके से जांच किया जाएगा।
खबरों के मुताबिक अवैध आवासित विदेशी नागरिकों के फिंगर प्रिंट लेकर राज्य फिंगर प्रिंट ब्यूरो भेजा जाएगा। वहां ऐसे लोगों का कंप्यूटराइज्ड डाटा जिलावार रखा जाएगा। साथ ही विभिन्न व्यवसायों जैसे कंस्ट्रक्शन कंपनियों को अपने यहां काम कर रहे विदेशी मजदूरों के आईडी प्रूफ का पुलिस से सत्यापन कराकर रखना होगा।