#Saha: पहले टेस्ट मैच से पंत की छुट्टी, साहा करेंगे विकेटकीपिंग

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में 2 अक्टूबर से खेला जाना है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा खेलेंग। कोहली ने कहा कि बंगाल के क्रिकेटर साहा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बने हुए हैं। साहा चोट के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे और अगस्त में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज के साथ स्क्वॉड में वापसी की थी।

BCCI (@BCCI) October 1, 2019

पंत हालिया समय में किए गए अपने प्रदर्शन को लेकर लगातार आलोचकों के निशाने पर थे। पंत की जगह टीम में शामिल किए गए ऋद्धिमान साहा करीब 22 महीने बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने उतरेंगे। इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन की भी लंबे समय बाद वापसी हुई है। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम का ऐलान खुद कप्तान विराट कोहली ने किया हैं।

BCCI (@BCCI) October 1, 2019

भारतीय टीम दो तेज गेंदबाज और दो स्पेशलिस्ट स्पिनरों के कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *