IND Vs WI: रहाणे और विहारी के अर्धशतक की बदौलत मैच में भारत ने कसा शिकंजा

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे के नाबाद अर्धशतकों की मदद से मैच में मजबूत पकड़ बना ली है. इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को 117 रनों पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी को चार विकेट के नुकसान पर 168 रनों पर घोषित कर दिया. जिसके बाद 468 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज नें स्टंम्प्स तक दो विकेट खोकर 45 रन बना लिए थे.

इससे पहले दिन की शुरुआत वेस्टइंडीज ने 87 रन पर 7 विकेट से की. भारतीय गेंदबाजों ने मात्र 14. 1 ओवरो में हीं वेस्टइंडीज की बाकी टीम को आउट कर दिया. वेस्टइंडीज ने पहली पारी में कुल 117 रन बनाये. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनकरते हुए 6 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद शमी ने 2, रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा ने 1-1 विकेट लिए.

पहली पारी में वेस्टइंडीज को 117 रनों पर समेटने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन न देकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास अच्धी नहीं रही. एक समय भारत ने 4 विकेट मात्र 57 रनों पर हीं गवां दिये थें. जिसके बाद रहाणे और विहारी ने पारी को संभालते हुए टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया. दूसरी पारी में भारत ने चार विकेट पर 167 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *