प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में गुजरात भवन का उद्घाटन करेंगे. यह गुजरात भवन सात मंजिला है और इसका नाम गरवी गुजरात भवन रखा गया है. यह नया गुजरात भवन 25 बी अकबर रोड पर बना है. दो साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इसकी नींव रखी थी और आज पीएम मोदी शुभारंभ करेंगे. इस भवन के अंदर 79 कमरों के साथ वीआइपी लाउंज, पब्लिक लाउंज और मल्टीपरपज हॉल बनाए गए हैं, जिसमें एक बार में 2000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है.
BJP (@BJP4India) September 1, 2019
बता दें कि नए गरवी गुजरात भवन की इमारत आधुनिकता और परंपरा पर आधारित है. गुजराती परंपरा को दुनियाभर के लोग जानते हैं. इसी के मद्देनजर नए गुजरात भवन की बिल्डिंग का डिजाइन भी गुजरात की ट्रेडिशन और आधुनिकता से मिलाजुला है. इस सात मंजिला इमारत का डिजाइन काफी सुंदर बनाया गया है. इस भवन में हरियाली और वाटर हार्वेस्टिंग का पूरा ध्यान रखा गया है.
गरवी गुजरात भवन की इमारत 25-बी अकबर रोड पर अत्याधुनिक तरीके से किया गया है. इस आधुनिक भवन में इको-फ्रेंडली सुविधाएं उपलब्ध होंगी. सात हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में बने इस भवन के निर्माण के लिए 131 करोड़ रुपये आवंटिक किए गए थे लेकिन उससे कम खर्च में ही इसका निर्माण पूरा हो गया है