बिहार: राज्य सरकार का आदेश, कार्यालय में जीन्स और टी-शर्ट पहनकर ना आए कर्मचारी

बिहार के मुखयमंत्रीनितीश कुमार ने अपने अधिकारीयों और कर्मचारियों को सख्त आदेश देते हुए कहा है की अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय में सभ्य पोषक पहन कर ही आए।जीन्स और टी-शर्ट ना पहनने का आदेश जारी किया है।

वहीं जीएडी के अंडर सेक्रेटरी शिव महादेव प्रसाद ने आदेश जारी करते हुए कहा है देखा जा रहा है कि विभाग में कार्यरत पदाधिकारी और कर्मचारी ऑफिस संस्कृति के खिलाफ अनौपचारिक ड्रेस (कैजुअल) पहनकर कार्यालय आ जाते हैं. ऐसा पहनावा कार्यालय की गरिमा के खिलाफ है
आदेश में ये भी कहा गया है कि कुछ कर्मचारी ऐसे पोशाक पहन कर आते है जिसे कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति कार्यालय में पहन कर नहीं आता होगा।

ताजा रिपोर्ट से ये पता चला है कि राज्य सरकार ने अगस्त 2007 में अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड के बारे में एक परिपत्र जारी किया था, जिसमें 1954 के ड्रेस कोड में कुछ बदलाव किए गए थे। तत्कालीन सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड में संशोधन किया गया था। मुख्य सचिव अशोक कुमार चौधरी, एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने कहा।

महिलाओं के लिए भी सख्त निर्देश दिए गए है और कहा गया है कि कार्यालय में गरिमायुक्त पोशाक पहन कर ही आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *