प्रियंका गांधी ने बैंकिंग धोखाधड़ी को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले वित्त वर्ष में बैंक जालसाजी के मामले बढ़ने से जुड़ी भारतीय रिजर्व बैंक का हवाला देते हुए शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा कि देश की सबसे बड़ी बैंकिंग संस्था आरबीआई कह रही है कि सरकार की नाक के नीचे बैंक धोखाधड़ी बढ़ते जा रहे हैं. 2018-19 में ये चोरी और बढ़ गयी. बैकों को 72,000 करोड़ रुपए का चूना लग चुका है. लेकिन वो गारंटर कौन है जो इतने बड़ी धोखाधड़ी होने दे रहा है?

Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 30, 2019

आरबीआई की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले साल बैंकों द्वारा सूचित धोखाधड़ी के मामलों में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि धोखाधड़ी की राशि 73.8 प्रतिशत बढ़कर 71,542.93 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2018-19 में बैंकिंग क्षेत्र ने 71,542.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 6,801 मामलों को रिपोर्ट किया. इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 5,916 मामलों का था और इसमें धोखाधड़ी की राशि 41,167.04 करोड़ रुपये थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *