मलेशिया में जाकिर नायक के उपदेश देने पर लगाया प्रतिबंध

मलेशिया के गृह मंत्री मुहाइद्दीन यासीन ने इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के बारे में कहा है कि, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। साथ ही मलेशिया में जाकिर नाइक को धार्मिक उपदेश देने पर पाबंदी लगा दी है।

बता देंकि, मलेशिया के एक समाचार पात्र मलय मेल के मुताबिक, इस्लामिक प्रचारक जाकिर नायक को मलेशिया में उपदेश देने पर प्रतिबंद लगा दिया है। मलेशिया पुलिस का कहना है कि, राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जाकिर नायक के उपदेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में रॉयल मलेशिया पुलिस के हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस दातुक असमावती अहमद ने भी इसकी पुष्टि की है।

बता दे कि,जाकिर नायक के मलेशिया के हिंदुओं की तुलना भारत के मुस्लिमों के साथ करने की वजह से उनकी भाषण की कई पार्टियों ने निंदा की थी। मलेशियाई पार्टियों ने कहा कि यहां भारत के मुसलमानों से अधिक यहां के हिंदू अपने अधिकारों का आनंद लेते हें। भारत में वांटेड नाइक मलेशिया में पिछले तीन साल से रह रहा है। उसे मलेशिया की पूर्व सरकार ने स्थायी नागरिकता प्रदान की थी। जाकिर पर भारत में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *