#EIDBelongsToSalmanKhan: सलमान नहीं इस एक्टर की ईद पर होगी फिल्म रिलीज़, हुई अनाउंसमेंट

बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान सलमान खान की आने वाली फिल्म इंशाअल्लाह का लोग ईद पर बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे. लेकिन सलमान खान ने अपने फैन्स को यह खबर सुना कर दुखी कर दिया है कि फिल्म ईद पर नहीं क्रिसमस पर रिलीज़ होगी.

बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है, जिस कारण सलमान खान ने निर्माताओं के साथ मिलकर यह फैसला किया है.

बता दें की फिल्म में सलमान के साथ अलिया भट्ट रोमांस करते नजर आएँगी. खबरों की माने तो संजय लीला भंसाली इस फिल्म को सलमान के साथ कुछ इस तरह पेश करना चाहते हैं जैसा सलमान फ़िल्मी परदे पर कभी नहीं आये.

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म की जगह इस ईद पर अक्षय कुमार की लक्ष्मी बोम्ब रिलीज़ की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *