मोदी के सामने कश्मीर मुद्दे पर बदला ट्रंप का बयान

फ्रांस में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के तहत सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मीटिंग हुई. मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान के साथ मुद्दे द्विपक्षीय हैं. इसके लिए हमें किसी दूसरे देश की आवश्यकता नहीं है.

इसी सवाल के जवाब पर ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से मेरी बातचीत हुई है और पाकिस्तान-भारत के मुद्दे द्विपक्षीय हैं. दोनों देश आपस में बातचीत कर मुद्दे को सुलझा लेंगे. गौरतलब है कि, ट्रंप कश्मीर मुद्दे पर अचानक अपने बयान से पलट गए. इससे पहले उन्होंने यह कहकर भूचाल ला दिया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कश्मीर मामले पर मध्यस्थता की पेशकश की थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत और पाकिस्तान के मुद्दे को द्विपक्षीय बताया है. ट्रंप ने कहा कि हमने रविवार रात कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की. मोदी मानते हैं कि इस पर उनका नियंत्रण है. वे पाकिस्तान के साथ बात करेंगे और वे कुछ ऐसा करेंगे जो अच्छा होगा.

ट्रंप ने बीते दिनों एक ऐसा बयान दिया था, जिसने भारत की राजनीति में सनसनी मचा दी थी. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के सामने ट्रंप ने कहा था कि वह कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता को तैयार हैं और इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी से भी बात की है. ट्रंप के इस बयान पर बहुत बवाल भी हुआ था, भारत सरकार ने इस बयान पर सफाई दी और बाद में ट्रंप के इस कथन को झूठा करार दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *