महाराष्ट्र में इस साल भारी बारिश के कारण कई इलाको में बाढ़ आने के बाद से महाराष्ट्र के लोगों कोकाफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहाहै.राज्य के इन बिगड़ते हालातों को देखते हुए.अब बॉलीवुड के सितारों ने बाढ़ पीड़ित लोगोंकी मदद करने का फ़ैसला किया है.बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अमिताभ बच्चन और सिंगर लता मंगेशकर और आमिर खान जैसे कलाकार मदद करने के लिए आगे आये है.बीते दिनों की बात की जाए तो अमिताभ बच्चन ने एक बड़ी रकम डोनेट की थी.
वहीं अब बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए25लाख रूपए डोनेट किए है.महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके जानकारी दी कि एक्टर आमिर खान और सिंगर लता मंगेशकर सहित कई कलाकारों ने बाढ़पीड़ितों की मदद की है.मुख्यमंत्री देवन्द्र फडणवीस ने ट्वीट करके बताया आमिर खान महाराष्ट्र बाढ़ पीड़ितों के लिए आपके25लाख रुपए के सहयोग के लिए शुक्रिया.
इसी के साथ साथ सिंगर लता मंगेशकर जी ने महाराष्ट्र बाढ़ सीएम फंड में11लाख रुपए की मदद की.मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करके कहा कि लता मंगेशकर ने बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम रिलीफ़ फंड को11लाख रूपए का सहयोग दिया है.