Chhattishgarh: प्रदेश के नए सीएम विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को लेंगे शपथ, पीएम मोदी कार्यक्रम में होंगे शामिल  

VishnuDev Sai Oat: छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को नए सीएम पद की शपथ लेंगे। राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार 13 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। बीजेपी ने इस कार्यक्रम का ऐलान कर दिया।  

पीएम होंगे समारोह में शामिल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

बता दें कि, विष्णुदेव साय बीजेपी के वैचारिक संरक्षक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की फेवरेट लिस्ट में शुमार किए जाते हैं। वह छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के करीबी हैं। बीते महीने चुनावों से पहले अमित शाह ने कुनकुरी में एक रैली को संबोधित करते हुए संकेत दिया था कि साय को एक बड़ी भूमिका के लिए चुना जा सकता है। शाह ने कहा था कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है, तो विष्णुदेव साय को बड़ा रोल दिया जाएगा।

read also: Madhya Pradesh CM: कौन हैं मोहन यादव? संघ के करीबी और तीन बार रह चुके विधायक  

चार बार एमपी रह चुके हैं विष्णुदेव

विष्णुदेव साय एक नहीं बल्कि चार बार सांसद रह चुके हैं। वह 2020 से 2022 तक बीजेपी की छत्तीसगढ़ यूनिट के अध्यक्ष रहे। साय अपनी संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अपनी गैर-विवादास्पद छवि के कारण राज्य में वो एक लोकप्रिय बीजेपी नेता हैं। 

बीजेपी ने दावा किया है कि विष्णुदेव साय राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने हमेशा पूर्व सीएम अजीत जोगी के आदिवासी होने का खंडन किया है। उनकी अनुसूचित जनजाति की स्थिति को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। कोर्ट ने इस मुद्दे की जांच के लिए एक कमिटी बनाने का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *