बिजली मंत्री ने कहा कि घग्गर नदी में पानी पहले के मुकाबले कम हो रहा है जिससे लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से सिरसा जिले में घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा था लेकिन आज घग्गर नदी में पानी की मात्रा कम रिकॉर्ड दर्ज की गई है।
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने सिरसा में बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बिजली मंत्री ने लोगों से बातचीत की और कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं। प्रदेश सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है। लगातार राहत बचाव कार्य को तेज किया जा रहा है।।
बिजली मंत्री ने कहा कि घग्गर नदी में पानी पहले के मुकाबले कम हो रहा है जिससे लोगों को बाढ़ से राहत मिलेगी। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से सिरसा जिले में घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा था लेकिन आज घग्गर नदी में पानी की मात्रा कम रिकॉर्ड दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ को लेकर सिरसा जिला के लोगों का हौंसला देखने को मिला है जो तारीफ के काबिल है। लोगों ने प्रशासन की मदद से अपने गांवों में बांधों को मजबूत किया है। बाढ़ से बचाव के लिए सरकार और प्रशासन काम कर रहा है और इस संकट की घडी में सरकार ग्रामीणों के साथ खड़ी है।
सीएम मनोहर लाल जिले में बाढ़ की स्थिति की जानकारी लगातार प्रशासन से ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने सिरसा जिला में बाढ़ से बचाव के लिए 50 लाख रुपए दिए है और उन्होंने भी अपने मंत्री कोटे से 10 लाख रुपए दिए है ताकि बाढ़ से बचाव के लिए राहत कार्य ज्यादा से ज्यादा किए जाए और बाढ़ से बचाव किया जा सके।