#MissionRaftaar: दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रेलवे रूट को मिलेगी रफ्तार

भारतीय रेलवे जल्द ही दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटा करेगा. भारतीय रेलवे के इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है. ट्रेनों की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली से हावड़ा के बीच 5 घंटे और दिल्ली से मुंबई के बीच यात्रा में 3.5 घंटे की कमी आएगी. रफ्तार बढ़ाने के इस प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली-हावड़ा रूट पर 6,685 करोड़ रुपए और दिल्ली-मुंबई रूट पर 6,806 करोड़ रुपए की लागत आएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया था लेकिन इसे बुधवार को सार्वजनिक किया गया. रेल मंत्रालय का यह प्रोजेक्ट 100 दिन के एजेंडा का हिस्सा है.

केंद्र सरकार के द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा सेक्शन में 160किलोमीटर की रफ्तार होने से यात्री ट्रेनों की औसत रफ्तार करीब 60फीसदी बढ़ जाएगी जबकि मालगाड़ियों की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी. बता दें कि इन दोनो रुट पर अभी 29 प्रतिशत यात्री ट्रैफिक और 20 प्रतिशत माल ढुलाई ट्रैफिक है. इसके साथ ही सरकार ने वैभववाड़ी – कोल्हापुर के बीच 108 किलोमीटर लंबे रुट पर3,439 करोड़ रुपए की लागत से नई रेलवे लाइन बिछाने के प्रय्ताव को मंजूरी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *