Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय ने हेमंत सोरेन को भेजा समन, कल एजेंसी के सामने होंगे पेश

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा है। हेमंत सोरेन कल यानि मंगलवार को संघीय एजेंसी के सामने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन-शोधन मामले में पूछताछ के लिए पेश होंगे। बताया जा रहा है कि मामले में हेमंत सोरेन को बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।

सोरेन को जारी हुआ छठा नोटिस

कथित भूमि घोटाले में झारखंड के सीएम को छठी बार नोटिस जारी किया है लेकिन वह एक बार भी पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई से सुरक्षा का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि माफिया द्वारा भूमि के मालिकाना हक को अवैध रूप से बदलने का एक बड़ा गिरोह झारखंड में सक्रिय था।

read also: MP: मध्य प्रदेश में शिव का ‘राज’ या नया सीएम मिलेगा, विधायक दल की बैठक जारी, थोड़ी में सीएम का होगा ऐलान

अब तक 14 लोग गिरफ्तार

एजेंसी ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन भी शामिल है। रंजन पहले राज्य समाज कल्याण विभाग के निदेशक और रांची के उपायुक्त के रूप में कार्यरत थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 48 वर्षीय नेता से संघीय एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक अन्य धन शोधन मामले में पूछताछ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *