यूएस मीडिया का दावा, मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा

यूएस मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह दावा किया है कि अल-कायदा का प्रमुख चुने गए ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा को मार दिया गया. एनबीसी न्यूज के मुताबिक तीन अमेरिकी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की कि उनके पास हमजा बिन लादेन के मारे जाने की जानकारी है, परन्तु उन्होंने जगह और तारीख के बारे में जानकारी देने से इन्कार कर दिया.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नहीं की पुष्टि

दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से न्यूयार्क टाइम्स ने भी लिखा है कि पिछले दो सालों के अमेरिकी सेना के ऑपरेशन में हमजा को मार दिया गया है. यह सब पिछले दो साल के दौरान हुआ. एनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ओवल ऑफिस में पत्रकारों द्वारा सवाल किए जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही मना किया. उन्होंने कहा, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता.

घोषित हुआ इनाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2019 में यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने उसके सिर पर 10 लाख यूएस डॉलर का इनाम घोषित किया था पर उससे पहले ही वह मारा दिया गया था. इनाम का ऐलान करते हुए स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा था कि ओसामा बिन लादेन के 20 बच्चों में से हमजा बिन लादेन 15वां बेटा है जो करीब 30 साल का है. साथ ही कहा गया था कि वह अल कायदा के नेता के रूप में उभर रहा है. वह लादेन की तीसरी बीवी से पैदा हुआ था

सऊदी अरब ने रद्द किया हमजा की नागरिकता

विभाग ने साथ ही कहा था कि कई बार उसने ऑडियो और वीडियो जारी करके अमेरिका और अन्य देशों पर हमले करने की बात कही थी. वह विशेषकर मई 2011 में अपने पिता लादेन के अमेरिकी सेना द्वारा मार गिराए जाने का बदला लेने की बात भी कहता था. अमेरिका ने कहा था कि हमजा पिता की मौत का बदला लेने के लिए उस पर और उसके सहयोगी देशों पर हमले की साजिश रच रहा है. इसी महीने में सऊदी अरब ने भी हमजा की नागरिकता रद्द कर दी थी.

वर्ल्ड ट्रेड सेंटरहमले के चीफ की बेटी से शादी

लादेन के घर से जब्त किए गए कागजातों से यह पता चला था कि हमजा बिन लादेन अलकायदा का नेतृत्व करने के तैयारी में था अमेरिकी सेना को एक वीडियो भी मिला था, हमजा बिन लादेन ने 9 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटरहमले में शामिल आतंकी मुहम्मद अता की बेटी से शादी की थी ऐसा माना जा रहा है कि यह शादी ईरान में हुई थी. अता विमान को हाईजैक करने वाले आतंकियों का चीफ था. ओसामा के सौतेले भाइयों अहमद और हसन ने ब्रिटिश अखबार द गार्जियन से बातचीत मेंइस बात की पुष्टि की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *