आजम पर एक्शन से भड़की SP, रामपुर में शक्ति प्रदर्शन

समाजवादी पार्टी के विधायक और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला खां की गिरफ्तारी और सांसद आजम खां के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बाद सपा ने आंदोलन का तेज कर दिया है. इसके तहत आज प्रदेशभर के सपा कार्यकर्ता रामपुर में जुट रहे है. सपा मुखिया अखिलेश यादव भी रामपुर आ सकते हैं. हालांकि, अभी उनके आने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है.

आपको बता दें कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में किसानों की जमीनों पर कब्जा करने समेत मदरसा आलिया की किताबें चोरी होने के बाद अब पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई तेज कर दी है. इसके लिए दो दिन से यूनिवर्सिटी में छापेमारी की जा रही है. यहां से चोरी की किताबें, फर्नीचर समेत कई चीजें बरामद हुईं हैं.

बुधवार को पुलिस ने सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खां को भी गिरफ्तार कर लिया था. जैसे ही यह खबर सामने आई तो प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन होने लगे। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने कार्यकर्ताओं को रामपुर कूच करने के आदेश दे दिया. ऐसे में आज प्रदेशभर से सपा कार्यकर्ता रामपुर पहुंचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *