स्मार्टफोन को विज्ञापन से कैसे बचाये, जाने

अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपको भी समय समय पर फोन में विज्ञापन दिखते होंगे. लेकिन ऐसा Android की तरफ से नहीं होता है. एंड्रॉयड मोबाइल ओएस में ऐड नहीं होता है. लेकिन आपके स्मार्टफोन्स में कई एप्लीकेशन ऐसे होते हैं जो दिखते हैं और कई सर्विस ऐसी होती हैं जो दिखती नहीं हैं.

आप इंटरनेट ब्राउज करते हैं, सोशल मीडिया यूज करते हैं, यूट्यूब की वीडियो देखते हैं और कई तरह एप्लीकेशन इंस्टॉल करते हैं. ये मुख्य वजह हैं जिससे शायद आपके स्मार्टफोन में विज्ञापन दिखते होंगे और आप इससे परेशान भी होंगे. आपमे से कुछ ऐसे भी होंगे जिनके स्मार्टफोन में कोई विज्ञापन नहीं दिखते, अच्छी बात है. लेकिन जो लोग इन विज्ञापन से परेशान हैं वो इसे ठीक कर सकते हैं.

गूगल क्रोम की सेटिंग्स में करें बदलाव या Ad Blocker का प्रयोग करे

Google क्रोम ब्राउजर डेस्क्टॉप और स्मार्टफोन हर जगह प्रयोग किया जाता है. वेबसाइट्स इस मौके की तलाश में होती हैं कि आप इनको ऐक्सेस दें. जैसे ही गूगल क्रोम ब्राउजर के जरिए आप इन्हें ऐक्सेस देते हैं आपके स्मार्टफोन में विज्ञापनों की बॉम्बार्डिंग हो जाती है.

गूगल क्रोम ब्राउजर की सेटिंग्स में जाएं. यहां Site Settings का ऑप्शन मिलेगा. इसे टैप करें. अब आपके पास कई ऑप्शन्स की लिस्ट खुलेगी. यहां आप देख पाएंगे कि आपने गूगल क्रोम ब्राउजर को क्या ऐक्सेस दिया है. यहां Ads दिखेंगे. इस पर टैप करें और ब्लॉक कर दें. एक दूसरा ऑप्शन मिलेगा Pop up and redirects इसे भी ब्लॉक रखें ऐसा करने के बाद भी आप इस समस्या से निजात नहीं पाते है तो आप Ad blocker अपने मोबाइल ब्राउजर के लिए ऐड ब्लॉकर एक्स्टेंशन का यूज कर सकते हैं. ऐड ब्लॉक करने के लिए बहुत सी एप्लीकेशन हैं जिनमें Ad block plus सबसे ज्यादा प्रयोग में की जाती है. हालांकि गूगल प्ले स्टोर पर आपको ये एप्लीकेशन नहीं मिलेगा और आप थर्ड पार्टी वेबसाइट से APK डाउनलोड कर सकते हैं. APK फाइल इंस्टॉल करने के लिए आपको सेटिंग्स में थोड़े परिवर्तन करने होंगे. इसके लिए सेटिंग्स में जा कर Application टैप करें यहां Unknown source नेविगेट करें यहां Allow करें. ध्यान रखें, कुछ वेबसाइट ऐड ब्लॉकर के साथ काम नहीं करती हैं, इसलिए आप ऐड ब्लॉकर की सेटिंग्स में जा कर Exclude कर सकते हैं.

ये दो तरीके हैं, इसके अलावा आप अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में किसी भी एप्लीकेशन को इंस्टॉल करने से पहले ये देखें कि आप कौन से परमिशन दे रहे हैं. जो जरुरी न हो वो परमिशन न दें. लोकेशन से लेकर विज्ञापन पुश करने वाले परमिशन न दें. डेटा सेवर का प्रयोग करके भी आप इन वेबसाइट्स के विज्ञापन से बच सकते हैं. इसके लिए आप क्रोम ब्राउजर की सेटिंग्स में जा कर Lite मोड को ऑन कर लें. ये भी विज्ञापन से बचाव करने का एक अच्छा तरीका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *