उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला केजिलाधिकारी कार्यालय के पास स्थित विक्री कर विभाग (सेल्स टैक्स ऑफिस) की तीसरी मंजिल में शनिवार को अचानक आग लगने से ऑफिस स्थित खण्ड 15 व 16 के महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जल गए. यह आग कॉफी भयावह थी जिसके कारण वहां भगदड़ मच गई आग की लपटे काफी ऊचीं थी जिसे देखकर आनन-फानन में लोगों ने स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी.
बता दें की सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक सेल्स टैक्स विभाग के खंड 15 और 16 के रिकॉर्ड जलकर राख हो गए थे. आग किन कारणों से लगी इस बातकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है. पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. वहीं, सेल्स टैक्स ऑफिस में आग लगने से कई सवाल उठ रहे हैं.