आज (शनिवार) से शुरु हो रहे प्रो कबड्ड़ी के सातवें सीजन में पहला मैच मेजबान तेलुगु टाइटंस और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। टुर्नामेंट के पहले दिन होने वाले दो मैचों में दुसरा मैच तीन बार की चैंपियन पटना पाइरेट्स और पिछले सीजन के विजेता बेंगलुरु बुल्स के बीच खेला जाएगा। बता दें की आज का पहला मैच शाम 7.30 से शुरु होगा. वहीं दुसरा मैच रात के 8.30 बजे से शुरु होगा।
बता दें की प्रो कबड्ड़ी के इस सीजन में इसके फोर्मेट में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बार सभी टीमें एक दुसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलेगी। हरेक टीम ग्रुप स्टेज में 22 मैच खेलेगी। जिसके बाद प्वांइट टेबल में टॉप पर रहने वाली 6 टीम प्लेऑफ में जाएगी। जहाँ पहले एलिमिनेटर में तीसरे औऱ छठे स्थान की टीम आपस में भीड़ेगी वहीं दुसरे सीजन चौथे औऱ पांचवे स्थान की टीम सीजन।
प्रो कबड्ड़ी के सातवें सीजन का एलिमिनेटर मुकाबले 14 अक्टुबर और सेमीफाइनल मुकाबले 16 अक्टुबर को खेला जाएगा। वहीं टुर्नामेंट का फाइनल 19 अक्टुबर को खेला जाएगा।