शाकाहारी भोजन में इन तरीकों से शामिल करें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा

शाकाहारी खाना स्वास्थय के लिए बहुत ही अच्छा होता है. शाकाहारी लोग भले ही खाने का भरपुर स्वाद नही ले पाते हैं लेकिन उनका स्वास्थय हमेशा ठीक रहता है. हालांकि लोगों को एक ही चुनौती रहती है कि शाकाहारी भोजनों में पोषण तत्व कैसे प्राप्त करें, हमारे भोजन में पोषण तत्वों में प्रोटीन की मात्रा होना बेहद जरुरी है. अगर भोजन में प्रोटीन की कमी हो जाए तो मांसपेशियां कमजेर हो जाती है.

चूंकि फैट और कार्बोहाइड्रेटतत्व की तरह हमारे शरीर में प्रोटीन जमा नहीं होता है, इसलिए हर दिन इसकी पूर्ति बहुत जरुरीहै.हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं और अंगों की देखभाल, रखरखाव के लिए इसकी आवश्यकता होती है। बालों से लेकर हार्मोन, एंटीबॉडी से लेकर नसों और हीमोग्लोबिन से लेकर हड्डियां सब प्रोटीन पर ही निर्भरहैं. आइए आपको ऐसे आहार के बारे में बताते हैं जिससे प्रोटीन हमें पर्याप्त मात्रा में मिलती रहे.

अधिक मात्रा वाले प्रोटीनयुक्त अनाज
क्विनोआ, ओट्स, बकव्हीटजैसे आनाज हमें खाना चाहिए.ये आनाज हमेंचावल और गेहूं जैसे नियमित आहार की तुलना में बहुत अधिकमात्रा मेंप्रोटीन देते हैं.आप इन आनाजों कोउपमा की तरह पकाएं, सलाद बनाएंयाकुछ सब्जियों में भी मिला सकते हैं. इन्हें आपहल्के, हेल्दी पुलाव की तरहभीपका सकते हैं.

सूखे मेवेऔर सीड्स
हमें अपनी डाइट में प्रचुर मात्रा में मिक्स नट्स और सीड्स को शामिल करना चाहिए. काजू, बादाम, अखरोट और मूंगफली, सभी में प्रोटीन होता हैं. आपइन्हे सुबह नाश्ते में, स्नैक्स के समय या फिर भूख लगने पर कुछ और खाने की बजाय खा सकते हैं.

सोया को खाने में करें शामिल
सोयाबीन से बने चीजों में प्रोटीन अच्छे मात्रा में पाया जाता है. टोफू, टेम्पे, न्यूट्री नगेट्स, सोया दूध, सोया आटा और एडामेम सभी सोयाबीन से बनते हैं. ये सभी प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं.अपने नियमित रोटी वाले आटे में सोया आटा को मिलाया जा सकता है.

प्रोटीन वाली सब्जियां
मटर, ब्रॉक्ली, पालक, फूलगोभी, भिंडी, चुकंदर, मशरुम, बीन्स और एवोकाडो प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, इन्हे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *