काले ओर लम्बे घने बालों के लिए अपनाएं घरेलु उपाये

अगर आपके बाल गिर रहे हैं तो महंगे पार्लर में जाकर ट्रीटमेंट करवाने से बेहतर है कि आप नैचरल प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करें। इससे आपको बालों की समस्या से निजात मिलेगी। कुछ आसान तरीके अपनाकर आप घर पर ही हेयर लॉस का इलाज कर सकते हैं

हॉट आयल ट्रीटमेंट :

कोई भी प्राकृतिक तेल लीजिए जैसे जैतून, नारियल या कनोला का तेल और इसे गर्म कर लीजिए। इसके बाद इसे इस्तेमाल कीजिए। ध्यान रखिए कि तेल ज्यादा गरम न हो। बालों की जड़ों में इसका मसाज करिए। लगभग एक घंटे तक बालों में तेल लगा रहने दीजिए इसके बाद शैंपू से धो लें।

मैडिटेशन करे :

ज्यादातर लोगों में बाल झड़ने का कारण तनाव होता है। ऐसे में मेडिटेशन आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। हार्मोनल बैलेंस को सही रखने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें। कोशिश करें कि सुबह उठकर आप मेडिटेशन करें। इससे हेयर लॉस के साथ शरीर की और भी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

हेड मसाज :

रोज हेड मसाज लेने से सिर में खून का बहाव सही रहता है। रक्त संचार सही रहने से बाल मजबूत होते हैं। प्राकृतिक तेल के साथ आप हेड मसाज ले सकते हैं। इससे तनाव में भी कमी आती है और रक्त का संचार भी बढ़ जाता है।

नेचुरल जूस :

आप अपने सिर में लहसुन के जूस, प्याज या अदरक के जूस की मालिश कर सकते हैं। रात में रोने के वक्त इसे सिर में लगा लें और सुबह धो लें। इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी और बाल गिरने की समस्या कम हो जाएगी।
इन सारी टिप्स को अगर आप रेगुलर इस्तेमाल करो गये तो अपनी इस हेयर फॉल की परेशानी से मुक्त हो जाओ गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *