उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है.बीजेपी ने महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष को भी बदल दिया है . पार्टी ने अब चंद्रकांत पाटिल को नया ध्यास्ख नियुक्त किया है.
बता दें कि केंद्र में मंत्री बनने के बाद मौजूदा महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि एक व्यक्ति-एक पद निति के हिसाब से महेंद्र पांडे एक साथ बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री नहीं रह सकते, इस;इए उन्हें यह इस्तीफा देना पड़ा.
Swatantra Dev Singh appointed as President of Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party. pic.twitter.com/PqUNssh9Hs
ANI UP (@ANINewsUP) July 16, 2019
आपको बता दें कि स्वतंत्र सिंह का एक लम्बा राजनितिक अनुभव रहा है. लोकसभा चुनाव में स्वतंत्र सिंह को मध्यप्रदेश का इन्चार्ग सौपा गया था, जहाँ उनकी देखरेख में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था. बीजेपी ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी.