भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा के दलित लड़के अजितेश से शादी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया था. साक्षी ब्राह्मण परिवार हैं, जबकि उनके पति अजितेश कुमार दलित परिवार से आते हैं.दोनों ने एक दुसरे से शादी कर ली थी.शादी करने के बाद से ही दोनों साक्षी और उनके पति घरवालों से छुपकर भाग रहे हैं.
दंपति शुक्रवार को एक समाचार चैनल पर आए और बरेली से भाजपा के विधायक व साक्षी के पिता राजेश मिश्रा पर आरोप लगाया कि वह जाति कारणों से विवाह के खिलाफ हैं.
Sakshi, daughter of BJP MLA Rajesh Mishra, and her husband Ajitesh were allegedly roughed up by some people at Allahabad High Court premises where they went to seek protection. They are present in the court.
ANI UP (@ANINewsUP) July 15, 2019
आज दोनी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी जिसके बाद कोर्ट ने दोनों की शादी को वैध करार दिया है. चैनपुर सीट से BJP के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और उसके पति अजितेश कुमार के वकील ने बताया, हाईकोर्ट ने पुलिस को उन्हें सुरक्षा देने के निर्देश दिए हैं. सिर्फ अजितेश के साथ मारपीट की गई. अभी नहीं पता, वे लोग कौन थे. लेकिन इससे यह साबित होता है कि उनकी जान को खतरा है, जिसकी वजह से वे सुरक्षा मांग रहे हैं.