क्रिकेट के जन्मदाता इंग्लैंड ने क्रिकेट विश्व कप 2019 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। सुपर ओवर तक चले इस मुकाबले में विजेता की घोषणा पारी के दौरान लगाये गये बॉऊंड्री के आधार पर किया गया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 241 रन बनाये। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने भी 241 रन हीं बनाये। जिसके बाद मैंच को सुपर ओवर में खेला गया। सुपर ओवर में भी दोनों टीमें के स्कोर बराबर (15 रन) होने के कारण इंग्लैंड को पारी और सुपर ओवर के दौरान कुल 24 बॉऊंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया। बता दें की न्यूजीलैंड ने अपने पारी और सुपर ओवर के दौरान मात्र 17 बॉऊंड्री थे।
इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को शानदार 84 रन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला, वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को प्लेयर ऑफ द टुर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।