बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बडी संख्या में बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए सोमवार को कहा कि एईएस से मरने वाले अधिकांश बच्चे गरीब परिवार से हैं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गरीबों और गांवों के विकास के लिए बनायी गयी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उन्हें जोड़कर उनके उत्थान के लिए संकल्पित है.
एईएस से मरने वाले अधिकांश पीड़ित गरीब परिवारों से थे : नीतीश