काबुल में आतंकी हमला, अमेरिकी दूतावास की हिलीं दिवारें

सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबूल में अचानक एक बम धमाका हुआ है, जिसके कारण धमाके के बाद वहां हलचल मच गयी. यह धमाका अमेरिकी दूतावास के पास हुआ है. धमाका इतना जोरदार था की बम फटते ही इमारते मौके पर ही हिलने लगीं और खिड़कियों में चटखने पड़ गयी.हर तरफ धुआं ही धुआं फैल गया.

अफगानिस्तान में आईएस-आईएस और तालीबान दोनो आतंकी संगठन बराबर रुप से सक्रिय है .

गनीमत की बात यह है कि धमाके के बाद किसी के जान माल के हताहत हाने की खबर नहीं है एएफपी न्यूज एजेंसी के अनुसार अमेरिकी दूतावास के पास हुये हमले कुछ लोग घायल हो सकते हैं. धमाका जहां हुआ है वह ऐसा क्षेत्र है जो आमतौर से हमेशा व्यस्त रहता है. इस धमाके की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है.

यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ है जब अफगानिस्तान के सक्रिय आतंकी संगठन तालिबान और अमेरिका के बीच कतर में वोर्ता होनी थी. देखना यह है की इस धमाके का इस वार्तो पर क्या असर होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *