World Cup 2019 : इंग्लैंड के खिलाफ भारत का कल होगा महा मुकाबला

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 30 जून को टीम इंडिया का मुकाबला मेजबान टीम इंग्लैंड से होने वाला है. इस मैच में भारतीय टीम भगवा जर्सी में उतरेगी. बर्मिंघम के मैदान पर रविवार को होने वाल यह मुकाबला काफी रोमांचक होगा.

इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला इतनाआसान भी नहीं होगा. इंग्लैंड के लिएदोनों मुकाबले चुनौतीपूर्ण है, वहीं पाकिस्तान के दोनों मुकाबले अफगानिस्तान और बांग्लादेश से है, जिसमें उसे चुनौती मिलने की संभावना कम ही दिखाई दे रही है. जबकि बांग्लादेश को भारत और पाकिस्तान का सामना करना होगा.

पाकिस्तान, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया तीनों के खिलाफ इंग्लैंड को हार का मुंह देखना पड़ा और इन तीनों ही मैचों में टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. और अंत में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा. ऐसे में अंतिम दो मुकाबलों में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ बेयर्स्टो के बल्ले का चलना जरूरी है. यदि ऐसा होता है तो इंग्लैंड की जीत की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

आपको बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त विश्व कप में काफी अच्छी स्थिति में है और अंकतालिका में 11 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज करने की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *