रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 21 पैसे मजबूत

अमेरिका के केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों से पहले बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 21पैसे मजबूत होकर 69.49रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बढ़त के साथ 69.57रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 69.49रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मंगलवार को बंद के मुकाबले रुपये में 21पैसे की तेजी देखी गई।

मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 69.70रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मुद्रा डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती तेजी , विदेशी पूंजी निवेश और निर्यातकों के अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली करने से रुपये का समर्थन मिला।

शेयर बाजार के पास मौजूद प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से 31.73करोड़ रुपये का निवेश किया।

इस बीच , ब्रेंट कच्चा तेल 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.23 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *