हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि सड़क हादसों के पीड़ितों को समय पर और विशेष उपचार के लिए राज्य में हर 60किलोमीटर पर एक ट्रामा सेंटर होना चाहिए।
यहां एक बैठक की अध्यक्षता करते हुये उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को राज्य में बनाये जाने वाले ट्रामा सेंटरों की मैपिंग करने और जगहों को चिन्हित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने विभाग को राज्य के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध एक्स-रे मशीनों, एमआरआई मशीनों और अन्य प्रमुख उपकरणों की जिलेवार सूची तैयार करने का भी निर्देश दिया, ताकि जहां कमी हो, वहां इन उपकरणों को उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने विभाग से प्रदेश में नशामुक्ति केंद्रों की एक सूची भी देने के लिए कहा है।
भाषा