केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 रद्द किया जाएगा क्योंकि उनकी पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने यह वादा किया है।
दरअसल, यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करता है।
भाजपा नेता ठाकुर ने यहां संवाददाताओं से कहा, यदि हमारे पार्टी अध्यक्ष (अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द किया जाएगा, तो यह हकीकत में तब्दील होगा।
गौरतलब है कि शाह ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि यदि नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री चुने जाते हैं तो अनुच्छेद 370 रद्द कर दिया जाएगा।
ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रहार करते हुए कहा, वह सभी मोर्चों पर नाकाम हो गए हैं।
भाषा