जय श्री राम के नारे सुन फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा , 10 हिरासत में

सीएम ममता बनर्जी गुरुवार को नैहाटी में धरने पर बैठी थी. ममता बनर्जी ने यह धरना अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई लोकसभा चुनाव में हिंसा के विरोध में दिया है.

वहीँ कुछ लोग जय श्री राम का नारा लगाते हुए दिखे जिसके बाद उन 10 लोगों को हिरासत में ले लिया था.

क्या है मामला

दरअसल, ममता बनर्जी अपनी कार से धरनास्थल पर जा रही थीं. उसी वक्त भटपारा क्षेत्र में कुछ लोगों ने राम नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए. इससे ममता बनर्जी गुस्सा हो गईं और कार से उतरकर उन्होंने पुलिस से कहा कि इन सभी के नाम लिख लें.

क्या कहा ममता बनर्जी ने

इस दौरान गुस्से में ममता बनर्जी ने कहा, आप लोग क्या सोचते हो. आप किसी और राज्य से यहां आकर कुछ भी बोलेंगे. मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगी. आपने साहस कैसे किया ये सब कहने का. आप सभी का नाम लिखा जाएगा. इसके बाद ममता बनर्जी जब वहां से जाने लगीं तो लोगों ने फिर से राम नाम के नारे लगाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *