दुराचार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो : मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर जिले में एक विवाहिता के साथ दो लोगों ने कथित रूप से दुराचार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुभाष चंद्र शाक्य ने शुक्रवार को दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 28वर्षीय एक महिला 10अप्रैल को अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान गांव के ही नीलेश और श्यामू पाल ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुराचार किया इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

उन्होंने बताया कि लोक लाज के चलते महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं कीl दो दिन पहले आरोपियों ने वारदात के दौरान खींचे गए महिला के फोटो और वीडियो वायरल कर दिए, जिसके बाद महिला के पति ने गुरुवार को नीलेश और श्यामू पाल के विरुद्ध मामला दर्ज कराया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *