Delhi: अमित शाह का बड़ा दावा, GDP आंकड़ों ने दिया संकेत…तेजी से बढ़ेगी अर्थव्यस्था

Amit Shah: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि इस समय भारत दुनिया में तेजी से मजबूत अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ रहा है। आने वाले वक्त में यह रफ्तार और दोगुनी होगी। इस समय जीडीपी के ताजा आंकड़ों से तस्वीर साफ हो जाती है कि पीएम मोदी ने आर्थिक वृद्धि को सर्व-समावेशी बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

तीन गुना हुई वृद्धि- शाह

शनिवार को शाह ने ‘माटी कला महोत्सव’ को संबोधित करते हुए कहा कि खादी क्षेत्र के कारोबार में तीन गुना वृद्धि का मतलब बहुत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के मौके प्रदान करना है। शाह ने कहा कि इस तरह की पहल के साथ सकल घरेलू उत्पाद के बढ़ते आंकड़े अधिक मानवीय हो जाएंगे।

read also: Delhi Liquor Scam: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने पेश की 60 पन्नों की चार्जशीट  

गृह मंत्रीने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों की बदौलत खादी लोगों के लिए स्वतंत्रता आंदोलन की तुलना में और अधिक आकर्षक बन गई है। शाह ने कहा कि भारत के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़ों ने यह संकेत दिया कि हम दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बने हुए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी है। हमारी अर्थव्यवस्था पहले 11 वें स्थान पर थी और अब पांचवें स्थान पर है। साथ ही मोदी जी ने अर्थव्यवस्था को सर्व-समावेशी बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

तेजी से बढ़ी जीडीपी- गृह मंत्री

जारी आंकड़ों के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.6 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 6.2 प्रतिशत थी। शाह ने कहा कि खादी बिक्री में तीन गुना वृद्धि का मतलब है कि लाखों-करोड़ों लोगों के लिए नौकरियां पैदा करना। जब आप उन्हें नौकरी देते हैं, उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हैं। उनके घरों में खुशियां फैलाते हैं, तो जीडीपी के बढ़ते आंकड़े मानवीय बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *