रोहिणी में युवक को गोलियों से छलनी किया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के रोहिणी इलाके में कुछ लोगों ने 23 साल के युवक पर हमला कर उसे गोलियां से छलनी कर दिया युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मोहित पर हमला शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे तब हुआ जब वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार मे बैठा हुआ था.

उन्होंने बताया कि चार व्यक्तियों ने अपनी गाड़ी को मोहित की कार के बगल में रोका और उसमें से एक शख्स नीचे उतरा. इसके बाद उसने पीड़ित पर बंदूक तान दी. पुलिस ने कहा कि पीड़ित के दोस्त वहां से भागने में सफल रहे, लेकिन हथियारबंद व्यक्ति और उसके साथियों के साथ मोहित का पीछा किया.

उन्होंने बताया कि सेक्टर 11 में एक कॉलोनी की ओर भाग रहे मोहित पर उन्होंने हमला किया और उसे कई गोलियां मारी गईं. उसे गंभीर स्थिति में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

उन्होंने बताया कि हमलावरों की पहचान हो गई है. उन्होंने 14-15 गोलियां चलाई हैं. अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है और मोहित के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कहा कि हमले के पीछे निजी रंजिश का शक है. भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *