सावन का महीना चल रहा है और भगवान भोलेनाथ के भक्त भक्ति के रंग में डूबे हैं। सावन के महीने में हर कोई नॉनवेज से परहेज करता है। लेकिन सावन महीने में ही विश्व कबाब डे मनाया जाता है। नॉन वेज लवर जमकर कबाब का आनंद उठाते हैं। इस बीच कुछ कंपनियां नॉनवेज पकवानों की दुनियां में क्रांति लाने का काम कर रही है। ऐसी ही एक कंपनी फ्रोजन है। गोदरेज टायसन फूड्स लिमिटेड (जीटीएफएल) का रेडी-टू-कुक प्रोडक्ट्स का ब्रांड, गोदरेज यमीज़ ने लजीज कबाब की रेंज की पेशकश की है।
इन कबाब का आनंद इस वर्ल्ड कबाब डे (विश्व कबाब दिवस) पर उठाया जा सकता है, जिसे 14जुलाई को मनाया जाता है। यह पेशकश स्वादों का एक पूरा संगम है, जिसमें पारंपरिक भारतीय पकवानों की दुनिया में ले जाने की ताकत है। बेहतरीन सामग्रियों और पाक कला के पारखियों द्वारा सटीकता से तैयार किया गया, गोदरेज यमीज़ कबाब एक आनंददायक अनुभव देने का वादा करता है, जो आपको और खाने लिए ललचाएगा।
आमतौर पर कबाब को चटनियों और डिप के साथ परोसा जाता है और अक्सर ऐपेटाइजर के तौर पर इसका लुत्फ उठाया जाता है। नॉन-वेजिटेरियन कबाब की बात करें तो इसे कीमा किए गए मीट और मसालों के साथ बनाया जाता है, लेकिन भारत में शाकाहारी कबाब के लिए भी लोगों का जी खूब ललचाता है। चाहे शादी का अवसर हो या फिर दोस्तों के साथ मिलने-जुलने का आम मौका, यह स्वादिष्ट प्लेटर हमेशा ही सभी के स्वाद को संतुष्ट करता है।
गोदरेज यमीज़ के कबाब की विशाल रेंज में स्वाद का एक बड़ा भंडार है, जिसने इसे और भी सुविधाजनक और स्वादिष्ट बना दिया है। गोदरेज यमीज़ चिकन लखनऊ, चिकन सीख और चिकन हरियाली कबाब में किसी भी प्रकार का प्रीजरवेटिव नहीं है। गोदरेज यमीज़ कबाब की पूरी रेंज को माइक्रोवेव किया जा सकता है, इसलिए यह और भी ज्यादा सुविधाजनक है।
चिकन लखनवी कबाब:
चिकन लखनवी कबाब के साथ खुद को लखनऊ के शाही स्वाद से सराबोर कर लें। खुशबूदार मसालों में बड़े ही सलीके से मिलाए और मैरिनेट किए गए इन कबाब में जबरदस्त स्वाद मिलता है। इन कबाब में अवध की राजशाही विरासत झलकती है।
चिकन सीख कबाब:
बड़ी सटीकता से ग्रिल किए गए इन चिकन सीख कबाबों के स्मोकी स्वाद का आनंद लें। बेहतरीन कीमा चिकन के साथ तैयार किए गए, ये लोगों का दिल जीतने वाला क्लासिक कबाब है, मिलने-जुलने और उत्सवों के लिए यह बिलकुल सही पसंद है।
चिकन हरियाली कबाब:
चिकन हरियाली कबाब में हर्ब्स की ताजगी और हरी मिर्च के झन्नाटेदार स्वाद का लुत्फ उठाएं। थोड़ा धनिया, थोड़ा पुदीना और मसालों के सही मिश्रण के साथ, सेहत के लिए चौकन्ने रहने वाले खाने के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
चिकन गलौटी कबाब: मुंह में घुल जाने वाले चिकन गलौटी कबाब के साथ, आइए नवाबों के उस राज से रूबरू होते हैं। मुलायम चिकन और भरपूर मसालों के खूबसूरत मिश्रण के साथ, ये कबाब राजसी रसोईघरों की पाककला को एक सम्zwj;मान है।
तो गोदरेज यमीज़ के स्वादिष्ट कलेक्शन के साथ भारतीय कबाब की समृद्ध विरासत का स्वाद चखें। खाने के अपने अनुभव को और भी बेहतर बनाएं और अपने परिवार तथा दोस्तों के साथ यादगार पलों को बटोरें क्योंकि आप स्वाद की उस विरासत का आनंद ले रहे हैं, जिन्हें बड़े ही प्यार और विशेषज्ञता के साथ पारखी लोगों द्वारा तैयार किया गया है।
गोदरेज टायसन फूड्स लिमिटेड:
जीटीएफएल, साल 2008 से गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड और टायसन फूड्स, यूएसए का एक संयुक्त वेंचर है। जीटीएफएल, रियल गुड चिकनrsquo; और यमीज़ जैसे पसंदीदा ब्रांडों के माध्यम से बेहतरीन स्वाद, सुरक्षित और किफायती कीमत पर प्रोटीन प्रोडक्ट्स की पेशकश करता है। यह स्थानीय स्वाद के अनुरूप विश्वस्तरीय मानकों पर नए-नए खाद्य समाधानों के साथ भारत के व्यापक खाद्य उद्योग, क्विक सर्विस रेस्टोरेंट्स और आधुनिक खुदरा विक्रेताओं की दुनिया की जरूरतों को पूरा करता है। शाकाहारी और मांसाहारी उत्पादों की अपनी विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से, यह कुछ प्रतिष्ठित भारतीय खाद्य पदार्थों की पेशकश करता है और किफायती कीमतों पर ग्राहकों के घर में एक रेस्टोरेंट जैसा अनुभव लेकर आता है।
पकवानों की दुनिया में फ्रोजन की क्रांति, कबाब-डे पर उठाए लजीज स्वाद