जेजेपी ने हिसार में एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, करनाल में यशकरण राणा, महेंद्रगढ़ में सिकंदर गहली, भिवानी में शंकर अहूजा, जींद में मुकेश चहल और रेवाड़ी में अमन जून को जिला प्रवक्ता बनाया है। जेजेपी ने एक बार फिर अपने संगठन का विस्तार किया है। सभी 22 जिलों में प्रवक्ताओं की नियुक्तियां की है। पार्टी ने इन नियुक्तियों की सूची को जारी कर दिया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और मीडिया कोऑर्डिनेटर दीपकमल सहारण और अन्य सीनियर नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद नियुक्तियों पर मुहर लगाई है। जेजेपी की इस नियुक्ति में 16 नए चेहरों को जगह मिली है।
जेजेपी ने हिसार में एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, करनाल में यशकरण राणा, महेंद्रगढ़ में सिकंदर गहली, भिवानी में शंकर अहूजा, जींद में मुकेश चहल और रेवाड़ी में अमन जून को जिला प्रवक्ता बनाया है। दादरी जिले में शशि शर्मा, सिरसा में अमर सिंह ज्याणी, झज्जर में धर्मेंद्र गुलिया, सोनीपत में जोनी लठवाल, अंबाला में संदीप राणा, फतेहाबाद में दिनेश बंसल, फरीदाबाद में रविंद्र पराशर और गुरुग्राम में नरेश सहरावत को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कैथल जिले की बात करें तो शुभम गुप्ता, कुरुक्षेत्र में राजेश पायलट, मेवात में नासिर हुसैन, पलवल में प्रवीण डूडी, पंचकुला में एडवोकेट बलवीर सैनी, पानीपत में जयदेव नौल्था, रोहतक में फूल राणा और यमुनानगर में दमन शर्मा जेजेपी के जिला प्रवक्ता होंगे।
इससे पहले पार्टी ने राजधानी दिल्ली में संगठन विस्तार दिया था। राजधानी में एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की थी। जेजेपी ने मशहूर सिंगर अमन गुप्ता को दिल्ली प्रदेश महासचिव और दलबीर सिंह गांधी को प्रदेश सचिव बनाया है।राजस्थान विधानसभा चुनाव पर भी जेजेपी की नजर है। बीते महीने में राजस्थान में पार्टी संगठन विस्तार पर मुहर लगाई थी।